खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन:रींगस और नीमकाथाना में होगा ठहराव; जानिए-पूरा शेड्यूल

खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन:रींगस और नीमकाथाना में होगा ठहराव; जानिए-पूरा शेड्यूल

खाटूश्याम बाबा के भक्तों के लिए रेलवे ने एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर यह ट्रेन दिल्ली-रींगस-दिल्ली अपडाउन करेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि एकादशी पर पैसेंजर लोड को देखते हुए जनरल कोच की एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04415 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस जनरल कोच एक्सप्रेस 22 अगस्त की शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर रात 12 बजकर 40 मिनट रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04416 रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनरल कोच स्पेशल एक्सप्रेस 23 अगस्त को रींगस जंक्शन से अलसुबह 2 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि एकादशी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल और नीम का थाना रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। पैसेंजर लोड के हिसाब से इस एक्सप्रेस ट्रेन सभी 11 कोच जनरल होंगे और 2 गार्ड समेत कुल 13 कोच होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *