खरगोन शहर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और संकल्प से जुड़े कार्यक्रम हुए। कुंदा नदी के किनारे ‘आशीर्वाद का दीया’ महोत्सव में 11 हजार दीप जलाए गए। किला प्राचीर और नदी किनारे दीपों की रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा। लोगों ने दीप जलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। विधायक समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, अपर कलेक्टर रेखा राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में 251 दीप जलाए भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत’ संकल्प की रंगोली बनाई गई। यहां 251 दीप जलाए गए। कार्यकर्ताओं ने ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जिले में 214 यूनिट रक्त जमा सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की शुरुआत की। जिले में कुल 214 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें अभ्युदय यूनिवर्सिटी में 55, जिला अस्पताल में 30, कसरावद में 4, बड़वाह में 90, महेश्वर में 10 और सनावद में 25 यूनिट रक्तदान हुआ। यह रक्तदान अभियान 1 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। देखें तस्वीरें…

