कोटा में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल व युवकों के बीच गाली-गलौज:कंट्रोल रूम में गाड़ी छुड़ाने पहुंचे थे युवक,जवान ने कहा-अंदर एक ही आ सकता

कोटा में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल व युवकों के बीच गाली-गलौज:कंट्रोल रूम में गाड़ी छुड़ाने पहुंचे थे युवक,जवान ने कहा-अंदर एक ही आ सकता

कोटा में ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में जब्त गाड़ी छुड़ाने पहुंचे युवकों और ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। कहासुनी गाली गलौच तक पहुंच गईं। जिसके बाद गुस्साए कॉन्स्टेबल के अपनी वर्दी से बेल्ट उतारने और युवकों से बाहर चलकर बात करने की बात कही। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी व लोगों ने समझाइश की। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी की ड्यूटी थी। रात 10 बजे करीब 5 से 7 युवक जब्त गाड़ी को छुड़ाने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर कॉन्स्टेबल अभिषेक चौधरी ने युवकों से कहा कि अंदर केवल एक व्यक्ति ही आ सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कहासुनी गाली-गलौज तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल अपनी वर्दी से बेल्ट उतारते हुए युवकों को बाहर चलकर बात करने के लिए कहता नजर आ रहा है। ट्रैफिक डीएसपी शक्ति सिंह दायमा ने बताया कोटा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुलेट जब्त की थी। रात को 5 से 7 युवक जब्त गाड़ी को छुड़ाने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर कंट्रोल रूम पहुंचे थे। संतरी अभिषेक अंदर बैठा था। युवकों व अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गईं। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। आज दोनों दोनों पक्ष को बुलाया है। बातचीत के बाद ही विवाद की असली वजह सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *