सहरसा के कपड़ापट्टी स्थित केशरी डिस्ट्रीब्यूटर्स मेडिकल स्टोर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 50 हजार रुपये कैश सहित एक लाख रुपये से अधिक की दवाएं और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान के प्रोपराइटर विशाल केसरी ने बताया कि उनकी दवा की होलसेल दुकान है। सोमवार की रात करीब ढाई बजे अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. घटना दुकान में लगे CCTV में रिकॉर्ड चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे शटर को लोहे की रॉड से काटकर जबरन मोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कैश काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये कैश चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, दुकान में रखी एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर से सामान चोरी करता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। सहरसा के कपड़ापट्टी स्थित केशरी डिस्ट्रीब्यूटर्स मेडिकल स्टोर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 50 हजार रुपये कैश सहित एक लाख रुपये से अधिक की दवाएं और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान के प्रोपराइटर विशाल केसरी ने बताया कि उनकी दवा की होलसेल दुकान है। सोमवार की रात करीब ढाई बजे अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. घटना दुकान में लगे CCTV में रिकॉर्ड चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे शटर को लोहे की रॉड से काटकर जबरन मोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कैश काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये कैश चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, दुकान में रखी एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर से सामान चोरी करता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।

