Ind A vs Aus A: इंडिया ए ने तीसरे अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा है। एक समय भारतीय टीम 200 के भीतर सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन सूर्यांश शेड्गे कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर 250 के पार पहुंचाया।
India A vs Australia A 3rd unofficial ODI: इंडिया ए ने तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में भारत की ओर से प्रियांस आर्य ने 45 गेंदों पर 49 रन और सूर्यांश शेड्गे ने 60 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से बेन ड्वारशुइस और विल सदरलैंड ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं। ज्ञात हो कि भारत इस सीरीज के पहले दो मुकाबले हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है। अब उसके पास सिर्फ सम्मान बचाने का मौका है।
अच्छी शुरुआत के बावजूद बिखरी टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन सिंह 34 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर उतरे। टीम का स्कोर 96 पर ही पहुंचा था कि पडिक्कल भी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर आए, लेकिन 106 के स्कोर पर प्रियांश आर्य अपने अर्धशतक से चूक गए। प्रियांश ने 45 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।
सूर्यांश और विपराज ने भारत ए को 275 तक पहुंचाया
159 रन के स्कोर तक भारत रजत पाटीदार , निशांत संधू और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में अपने छह विकेट गंवा चुका था और यहां से पारी 200 के अंदर सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन यहां से सूर्यांश शेड्गे ने 60 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 और विपराज निगम ने 44 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 40 रन की पारी खेलते हुए भारत को 47.3 ओवर में 275 तक पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से बेन ड्वारशुइस ने 8.3 ओवर में एक मेडन ओवर और 38 रन देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए, तो विल सदरलैंड ने 8 ओवर के स्पेल में 44 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि लियाम स्कॉट ने 6 ओवर में 26 रन देखकर दो विकेट हासिल किए। महली बियर्डमैन और मिचेल ओवेन ने एक-एक विकेट लिया।
Sports – Patrika | CMS


-JioStar | 
Streaming Live Now