ललन सिंह से महिला बोलीं- गांव में बिकती है शराब:घर में घुस आते हैं शराबी; केंद्रीय मंत्री के काफिले के दौरान भी मिला नशे में व्यक्ति

ललन सिंह से महिला बोलीं- गांव में बिकती है शराब:घर में घुस आते हैं शराबी; केंद्रीय मंत्री के काफिले के दौरान भी मिला नशे में व्यक्ति

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खड़गपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बरुई पंचायत में कार्यक्रम के दौरान शराबबंदी का मुद्दा उठा। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री पर काफी दबाव था, लेकिन उन्होंने दृढ़ता के साथ इसे लागू किया। मंत्री ने दावा किया कि शराबबंदी का असर परिवारों पर पड़ा और कई घरों में शांति आई है। उनके अनुसार, शराबबंदी के बाद घरेलू हिंसा में भी कमी आई है। इसके बाद जब मंत्री ने महिलाओं से अपनी समस्याएं बताने को कहा तो अनिता देवी ने माइक संभाला। उन्होंने गांव में शराब की भट्ठी चलने की शिकायत करते हुए कहा कि शराब पीकर लोग घरों में घुस जाते हैं और महिलाओं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। मंत्री ने थानाध्यक्ष को मौके से दिया निर्देश महिला की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल खड़गपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि गांव में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों के खिलाफ छापेमारी की जाए और उन्हें ध्वस्त किया जाए। उन्होंने शराब पीकर महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। रास्ते में नशे में मिला युवक, 100 रुपए में खरीदी थी शराब जनसंवाद कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला बेजलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक नशे की हालत में दिखाई दिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने गांव में ही देशी शराब मिलने की बात बताई। युवक ने बताया कि उसने करीब 100 रुपए में देशी शराब खरीदकर पी थी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खड़गपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बरुई पंचायत में कार्यक्रम के दौरान शराबबंदी का मुद्दा उठा। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री पर काफी दबाव था, लेकिन उन्होंने दृढ़ता के साथ इसे लागू किया। मंत्री ने दावा किया कि शराबबंदी का असर परिवारों पर पड़ा और कई घरों में शांति आई है। उनके अनुसार, शराबबंदी के बाद घरेलू हिंसा में भी कमी आई है। इसके बाद जब मंत्री ने महिलाओं से अपनी समस्याएं बताने को कहा तो अनिता देवी ने माइक संभाला। उन्होंने गांव में शराब की भट्ठी चलने की शिकायत करते हुए कहा कि शराब पीकर लोग घरों में घुस जाते हैं और महिलाओं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। मंत्री ने थानाध्यक्ष को मौके से दिया निर्देश महिला की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल खड़गपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि गांव में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों के खिलाफ छापेमारी की जाए और उन्हें ध्वस्त किया जाए। उन्होंने शराब पीकर महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। रास्ते में नशे में मिला युवक, 100 रुपए में खरीदी थी शराब जनसंवाद कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला बेजलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक नशे की हालत में दिखाई दिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने गांव में ही देशी शराब मिलने की बात बताई। युवक ने बताया कि उसने करीब 100 रुपए में देशी शराब खरीदकर पी थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *