किशनगंज में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रामपुर रेल गेट के पास हुआ हादसा, परिजन से विवाद के बाद निकला था घर से

किशनगंज में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:रामपुर रेल गेट के पास हुआ हादसा, परिजन से विवाद के बाद निकला था घर से

किशनगंज में रविवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रामपुर रेल गेट के पास की है। मृतक की पहचान रामपुर की आलू मंडी निवासी धर्मेंद्र मालाकार(28) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र किसी वजह से रेलवे ट्रैक के पास था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच-पड़ताल की। परिजन से विवाद के बाद निकला था घर से स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले शनिवार रात धर्मेंद्र के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में देर रात तक कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह युवक के ट्रेन की चपेट में आने की खबर सामने आई। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि युवक किन हालात में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा। यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों की हो रही जांच अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और दूसरे सबूतों की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एच.के. वर्मा और उनकी टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और साफ हो पाएगी। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। किशनगंज में रविवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रामपुर रेल गेट के पास की है। मृतक की पहचान रामपुर की आलू मंडी निवासी धर्मेंद्र मालाकार(28) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र किसी वजह से रेलवे ट्रैक के पास था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच-पड़ताल की। परिजन से विवाद के बाद निकला था घर से स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले शनिवार रात धर्मेंद्र के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में देर रात तक कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह युवक के ट्रेन की चपेट में आने की खबर सामने आई। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि युवक किन हालात में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा। यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों की हो रही जांच अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और दूसरे सबूतों की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एच.के. वर्मा और उनकी टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और साफ हो पाएगी। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *