ट्री मैन विष्णु लांबा को गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवॉर्ड:31 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए; चंबल के डकैतों-नक्सलियों को सरेंडर कराया

ट्री मैन विष्णु लांबा को गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवॉर्ड:31 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए; चंबल के डकैतों-नक्सलियों को सरेंडर कराया

चंबल के डकैतों और नक्सलियों को सरेंडर करा पर्यावरण कार्यक्रम से जोड़ने वाले भारत के ट्री मैन विष्णु लांबा को ‘गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पिछले 31 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए और संरक्षित किए। पर्यावरणविद् विष्णु टोंक के लांबा गांव के रहने वाले हैं। लांबा को यह अवॉर्ड ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन (माउंट आबू, सिरोही) में हुई ग्लोबल समिट-2026 में मिला। विष्णु लांबा ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ मिलकर 40 लाख से अधिक पौधे लगाने के कल्पतरु अभियान में विशेष भागीदारी निभाई। कार्यक्रम 23 से 26 अक्टूबर तक चला। डकैतों-नक्सलियों को कराया सरेंडर वर्तमान में वे नक्सलियों को सरेंडर करवाकर शांति और पर्यावरण के मार्ग पर लाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चंबल के डकैतों को सरेंडर करवाकर पर्यावरण संगठन से जोड़ा था। शांतिवन के प्रयासों की सराहना की विष्णु लम्बा ने शांतिवन में सौर ऊर्जा प्रणाली और कचरे के रिसाइकिल और उचित प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सरपंचों के सम्मेलन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी, अमन चोपड़ा, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायिका अनुराधा पौडवाल सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *