जयपुर शहर मे वाल्मीकि जयन्ती पर रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम आयोजक शिवराज पचेरवाल ने बताया समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लेते हुए ये शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया इस शिविर में वाल्मिकी समाज के 65 लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने बताया- हॉस्पिटलों में रक्त की कमी और लोगों के परेशानी को देखते हुए इस तरह के आयोजन से रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन चांदी की टकसाल सामुदायिक केंद्र वाल्मीकि भवन दित्य (2) में हुआ। इस दौरान समिति सदस्य आकाश डंगोरिया, कन्नू उमरवाल, गौरव सारसर, विक्रम डाबोडिया, अभिषेक वाल्मीकि, अभिषेक चावरिया, रवि बिवाल, आदित्य ढलेत, निहाल उमरवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

