समस्तीपुर में 1 अक्टूबर को बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट के लाइन से झुलस गया था। वो ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ रहा था। विभाग से शट डाउन लिया हुआ था, पर सप्लाई अचानक चालू हो गई। इस कारण बिजली मिस्त्री विक्की कुमार (26) करंट लगा और वो पोल से नीचे गिर गया। लोगों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। उसका हाथ डैमेज हो गया था। घटना के इतने दिन बाद भी उसे विभाग की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला। सोमवार को विक्की पत्नी और बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने आवेदन देकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव का रहने वाला है। नया ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ते वक्त हादसा विक्की ने आवेदन में बताया है कि दोपहर करीब 3 बजे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोथनाला, दशहरा टोल प्लाजा के पास एनएच-122 B पर पहुंचा था। वहां ठेकेदार मनोज झा और उनके सहयोगी चंदन झा पहले से मौजूद थे। इसके बाद बिजली के पोल से खराब ट्रांसफार्मर उतारकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। पीड़ित के मुताबिक, ट्रांसफार्मर को मेन लाइन से जोड़ने का काम बाकी था। आरोप है कि ठेकेदार के मुंशी और मैनेजर विनोद राय ने बताया कि बिजली विभाग से मुख्य लाइन का शटडाउन लिया गया है। इसके बाद उसे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने को कहा गया। विक्की का आरोप है कि जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने लगा, लाइन चालू हो गई।
जांच के बाद कार्रवाई होगी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जख्मी विक्की कुमार ने लिखित आवेदन दिया है। आवेदन की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में 1 अक्टूबर को बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट के लाइन से झुलस गया था। वो ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ रहा था। विभाग से शट डाउन लिया हुआ था, पर सप्लाई अचानक चालू हो गई। इस कारण बिजली मिस्त्री विक्की कुमार (26) करंट लगा और वो पोल से नीचे गिर गया। लोगों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। उसका हाथ डैमेज हो गया था। घटना के इतने दिन बाद भी उसे विभाग की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला। सोमवार को विक्की पत्नी और बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने आवेदन देकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव का रहने वाला है। नया ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ते वक्त हादसा विक्की ने आवेदन में बताया है कि दोपहर करीब 3 बजे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोथनाला, दशहरा टोल प्लाजा के पास एनएच-122 B पर पहुंचा था। वहां ठेकेदार मनोज झा और उनके सहयोगी चंदन झा पहले से मौजूद थे। इसके बाद बिजली के पोल से खराब ट्रांसफार्मर उतारकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। पीड़ित के मुताबिक, ट्रांसफार्मर को मेन लाइन से जोड़ने का काम बाकी था। आरोप है कि ठेकेदार के मुंशी और मैनेजर विनोद राय ने बताया कि बिजली विभाग से मुख्य लाइन का शटडाउन लिया गया है। इसके बाद उसे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने को कहा गया। विक्की का आरोप है कि जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने लगा, लाइन चालू हो गई।
जांच के बाद कार्रवाई होगी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जख्मी विक्की कुमार ने लिखित आवेदन दिया है। आवेदन की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

