कानपुर में वृक्षारोपण अभियान:रोटरी क्लब ने प्रोजेक्ट ‘हरा भरा रहे शहर हमारा’ में लगाए पौधे; बच्चों को दिए गिफ्ट

कानपुर में वृक्षारोपण अभियान:रोटरी क्लब ने प्रोजेक्ट ‘हरा भरा रहे शहर हमारा’ में लगाए पौधे; बच्चों को दिए गिफ्ट

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ने मंगलवार को अपने प्रोजेक्ट ‘हरा भरा रहे शहर हमारा’ के तहत कैंट के स्कूल पॉपिंस किंडर गार्डन एकेडमी, जयपुरिया स्कूल के पीछे, कानपुर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान वृक्ष की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। छोटे-छोटे बच्चों ने तिलक एवं फूलों की वर्षा करके आए हुए सभी रोटेरियन का स्वागत किया। सैकड़ों पौधे लगाने में मदद की। वृक्षारोपण पर कई अच्छे कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोटरी ने बच्चों को गिफ्ट दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूफी वकी, पी एन जैन, सुशील चक, राजीव अग्रवाल, डॉक्टर रोहन, संजीव पांडे, जितेंद्र अवस्थी, नीना अवस्थी, डॉक्टर सोनिया, आकांक्षा त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, गगन सेठ आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *