‘बेटियों का सम्मान करें, नशा रूपी रावण को मारें’:रायसेन में शिवराज बोले, रात 11:25 बजे 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

‘बेटियों का सम्मान करें, नशा रूपी रावण को मारें’:रायसेन में शिवराज बोले, रात 11:25 बजे 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

रायसेन के दशहरा मैदान में मंगलवार रात 11:25 बजे 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। रावण दहन के साथ रंगीन आतिशबाजी हुई, जिससे आसमान जगमगा उठा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम अच्छाई और मर्यादा के प्रतीक हैं। वहीं, मनुष्य के भीतर मौजूद क्रोध, अहंकार और बुराइयां ही असली रावण हैं। बेटियों का सम्मान करें, नशे से दूर रहें शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केवल रावण का पुतला जलाने से बदलाव नहीं आएगा। हर व्यक्ति को अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करना होगा। बेटियों का सम्मान करना, नशे से दूर रहना और दूसरों के साथ प्रेम व सम्मान से पेश आना ही भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित रायसेन बनाने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही नशे रूपी रावण का भी अंत करने का आह्वान किया। विधायक ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सत्य की असत्य पर विजय का पर्व है। सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित सिसोनिया, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *