करनाल में ट्रक और एमजी हेक्टर की टक्कर:परिवार के 4 लोग घायल,अंबाला से पानीपत मायके जा रही थी महिला,पति की हालत गंभीर

करनाल में ट्रक और एमजी हेक्टर की टक्कर:परिवार के 4 लोग घायल,अंबाला से पानीपत मायके जा रही थी महिला,पति की हालत गंभीर

करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर घरौंडा पुलिस बूथ के नजदीक को ट्रक और एमजी हेक्टर गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी और उनके चार व दो साल के दो बेटे शामिल हैं। सभी को पहले मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र के आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति को ऑपरेशन के लिए आईसीयू में ले जाया गया। महिला की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला से पानीपत जा रहा था परिवार
अंबाला जिले के बराड़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी 28 वर्षीय रमनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दसवीं तक पढ़ी हैं और घरेलू काम करती हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनवीर सिंह चार साल का और छोटा बेटा गुरवीर सिंह दो साल का है। वह अपने पति लखविंद्र सिंह और दोनों बच्चों के साथ एमजी हेक्टर गाड़ी में सवार होकर प्रेमनगर से अपने मायके बोहली, जिला पानीपत जा रही थीं। गाड़ी उनके पति चला रहे थे। पुलिस बूथ के पास ट्रक से टकराई गाड़ी
रमनदीप कौर के अनुसार, जब परिवार की गाड़ी जीटी रोड पर घरौंडा पुलिस बूथ के नजदीक पहुंची तो ट्रक से टक्कर हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रक चालक ने वाहन को गलत तरीके से चलाया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। उनकी गाड़ी घटनास्थल पर ही रह गई। मां-पिता और दोनों बच्चों को लगी चोटें
हादसे में रमनदीप कौर की दाईं टांग, गर्दन और बाईं आंख पर चोटें आईं। उनके पति लखविंद्र सिंह की दाईं टांग, दाईं बाजू, पसली और दाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर चोट लगी। चार वर्षीय मनवीर सिंह की दाईं टांग पर चोटें आईं, जबकि दो वर्षीय गुरवीर सिंह के सिर में चोट लगी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल पहुंचाया। जेठ ने कुरुक्षेत्र के अस्पताल में कराया दाखिल
रमनदीप कौर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके जेठ नरेंद्र सिंह अर्पणा अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रमनदीप, उनके पति और दोनों बच्चों को कुरुक्षेत्र के आनंद अस्पताल में दाखिल कराया। वहां चारों का इलाज चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान डॉक्टरों ने सभी घायलों को बयान देने के योग्य बताया, जबकि लखविंद्र सिंह को ऑपरेशन के लिए आईसीयू में ले जाया गया था। इसी कारण रमनदीप कौर ने अपने जेठ की मौजूदगी में पुलिस को बयान दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अस्पतालों में पहुंचकर पुलिस ने लिए बयान
पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-44 पर पुलिस बूथ के पास गलत दिशा में खड़े ट्रक और एमजी हेक्टर की टक्कर हुई है। राहगीर घायलों को अर्पणा अस्पताल, मधुबन ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन घायल ब्यान देने की स्थिति में नहीं थे। कल पुलिस दोबारा अर्पणा अस्पताल में पहुंची, लेकिन घायलों को वहां से कुरूक्षेत्र रेफर कर दिया था। पुलिस ने किया मामला दर्ज
अब पुलिस ने कुरूक्षेत्र के अस्पताल में पहुंचे जहां पर घायलों ने अने ब्यान दर्ज करवाए। पुलिस ने घायलों के ब्यान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रमेश को सौंपी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *