कानपुर में अब रात में ही उठेगा बाजारों का कूड़ा:एक्सप्रेस रोड पर गंदगी देखकर DM नाराज, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कानपुर में अब रात में ही उठेगा बाजारों का कूड़ा:एक्सप्रेस रोड पर गंदगी देखकर DM नाराज, बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कानपुर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार रात DM, नगर आयुक्त और CDO सड़कों पर उतरे। रात 11 बजे अधिकारियों ने नरोना चौराहा, एक्सप्रेस रोड समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। एक्सप्रेस रोड के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तीन दिन में पूरे मार्ग की सफाई कराने के निर्देश दिए। 3 दिन में एक्सप्रेस रोड की सफाई के निर्देश कानपुर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ ने बुधवार रात 11 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। नरोना चौराहा, एक्सप्रेस रोड समेत कई स्थानों पर कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। एक्सप्रेस रोड के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तीन दिन के अंदर पूरे रास्ते की सफाई कराने के निर्देश दिए। दुकानें बंद होते ही उठेगा कूड़ा डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बाजारों में दुकानें बंद होते ही रात में ही कूड़ा उठाया जाए। इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त वाहन और कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। कूड़ा उठाने वाले वाहनों की तय रूट और समय-सारिणी के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने कहा कि एक्सप्रेस रोड पर नियमित नाइट स्वीपिंग कराई जाए और समय से कूड़ा उठाया जाए। तीन दिन बाद दोबारा मौके का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घसियारी मंडी का कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन भेजा जाएगा घसियारी मंडी के पास बने गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां जमा होने वाले कूड़े को पास के ट्रांसफर स्टेशन भेजा जाएगा। इस स्थल को व्यवस्थित करने के लिए इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने एक्सप्रेस रोड के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। गंदगी वाले प्वाइंट पर बेंच और वॉल पेंटिंग होगी अधिकारियों ने निर्देश दिया कि एक्सप्रेस रोड के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट को साफ कर व्यवस्थित किया जाए। यहां लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी और वॉल पेंटिंग भी कराई जाएगी, ताकि वहां की स्थिति बदली जा सके। जिलाधिकारी ने सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा दिखाई न देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और दुकानदारों को दुकानों से निकलने वाला कूड़ा निर्धारित वाहन या स्थान पर ही देने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए IEC गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। रात में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *