जींद में दामाद द्वारा दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल वालों पर हमला करने का आरोप है । पहले दोस्तों के साथ ढाटरथ गांव में साले की दुकान पर जाकर हमला किया। जब बचाव के लिए बाहर की तरफ दौड़ा तो लाठी-डंडे लेकर उसका पीछा किया। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसके बाद अपनी ससुराल खरक गादिया पहुंचकर पत्नी और परिवार के अन्य लोगों पर हमला किया। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी हमले के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में ये लगाए आरोप गांव खरक गादिया निवासी अक्षय ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि ढाई साल पहले उसकी बहन सबिता की शादी तलौडा निवासी विशाल के साथ हुई थी। जिसका करीब एक साल का बेटा है। शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए परेशान करते रहे हैं। 28-29 सितंबर की देर शाम छत्त पर मिट्टी डालने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विशाल ने सबिता की पिटाई कर दी और हमारे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। पता चलने पर परिजन सबिता को उसके बेटे के साथ घर ले गए। उस समय मैं अपनी दुकान पर था। पता चलने के बाद मैने विशाल के पापा को फोन किया। अगले दिन मैं अपनी बहन, मां, भाई के साथ उसकी ससुराल पहुंचे। जहां पिटाई का कारण पूछने पर आरोपियों ने हमारे साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया। 2 अक्टूबर को विशाल 4 मोटरसाइकिलों पर अपने दोस्तों के साथ गांव ढाटरथ मेरी शेलून की दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने पहुंचते ही दोपहर करीब 1.30 बजे मुझ पर लाठी- डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। बचाव के लिए मैं बाहर की तरफ दौड़ा। आरोपियों ने मेरा पीछा किया। इस दौरान दुकान पर भी तोड़फोड़ की। गंडासी लगने से मेरे सिर में चोट आई। मैने लक्ष्य मिल्क प्लांट में काम करने वाले अपने छोटे भाई गुलशन को फोन कर घटना के बारे में बताया। साथ ही विशाल के साथियों के साथ घर आने की भी आशंका जताई। कुछ समय बाद विशाल हमारे घर पहुंच गया और मेरी बहन व परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। जानिए भाई क्या बोला अक्षय ने कहा कि शादी के दौरान हमने वाशिंग मशीन को छोड़ पूरा दान- दहेज दिया था। आरोपियों ने कुछ समय बाद वाशिंग मशीन, मोटरसाइकिल और हुक्का मांगना शुरू कर दिया। हमने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई। बहन के साथ मारपीट रोकने के लिए उधार पर खरीदकर वाशिंग मशीन दी। हम हुक्का नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि विशाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और काम धंधा भी नहीं करता। पिता शेलून का काम करते हैं। पीएसआई सुखबीर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फोटो से जानिए कैसे हुआ हमला

