एयरफोर्स डे पर जोधपुर में आज एयर शो:सूर्यकिरण के 9 विमान और सारंग के 5 हेलीकॉप्टर हवा में दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

एयरफोर्स डे पर जोधपुर में आज एयर शो:सूर्यकिरण के 9 विमान और सारंग के 5 हेलीकॉप्टर हवा में दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

जोधपुर एयरबेस पर आयोजित हो रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 के तहत गुरुवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े का शौर्य और पराक्रम देखने को मिलेगा। वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में ओपन एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से एयर शो सूर्यकिरण शुरू हो गया। जिसे देखने के लिए आम लोगों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, सेना और पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों को आमंत्रित किया गया है। केवल पास के साथ ही एंट्री मिलेगी। बिना एंट्री पास वाले लोग रातानाडा, कुड़ी भगतासनी, बासनी और एयरफोर्स क्षेत्र की छतों व खुले मैदानों से इस भव्य एयर शो का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान 9 सूर्यकिरण विमानों ने 8 से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमान में तिरंगा बनाने की प्रैक्टिस की। विमान तो फर्राटा भरते निकल गए, लेकिन आकाश में तिरंगा करीब 10 से 15 मिनट तक बना रहा। बुधवार को रिहर्सल के दौरान लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने आसमान में गर्जना करते हुए शानदार मैन्यूवर दिखाए। एयर शो के मुख्य आकर्षण: 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भरेंगे उड़ान: सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक-132 एयरक्राफ्ट करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए वर्टिकल क्लाइंब, इनवर्टेड क्रॉसओवर बैरल रोल जैसी खतरनाक कलाबाजियां दिखाएंगे। आसमान में तिरंगा: सूर्यकिरण टीम के विमान हवा में ही केसरिया, सफेद और हरे रंग के फॉर्मेशन में धुएं से तिरंगा बनाएंगे। सारंग टीम का मैन्यूवर: सारंग टीम के 5 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर एक साथ हवा में थ्रिलिंग मूव्स और क्रॉसओवर दिखाएंगे। स्वदेशी फाइटर्स की ताकत: केवल भारतीय वायुसेना के विमान ही इस शो का हिस्सा होंगे। स्वदेशी फाइटर जेट तेजस का कोबरा मैन्यूवर और राफेल व सुखोई-30MKI की सोलो उड़ान आकर्षण का केंद्र रहेगी। कई देशों की वायुसेनाएं ले रही हैं हिस्सा जोधपुर में चल रहा तरंग शक्ति युद्धाभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत समेत अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं।।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *