कानपुर देहात में दो दिन बाद फिर बदला मौसम:तेज बारिश से उमस से राहत, तापमान गिरकर 24 डिग्री पहुंचा

कानपुर देहात में दो दिन बाद फिर बदला मौसम:तेज बारिश से उमस से राहत, तापमान गिरकर 24 डिग्री पहुंचा

कानपुर देहात में दो दिन बाद एक बार फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अकबरपुर, रूरा और पुखरायां समेत कई इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छा गए और दोपहर में ही शाम जैसा माहौल हो गया। पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज उमस के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी और मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश से किसानों को राहत मिली है, वहीं शहर और कस्बों में लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सड़कों पर बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगह पानी भर सकता है। इस बीच, जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है। यमुना नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। संबंधित अधिकारियों को नदी और बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें और बेवजह घर से बाहर न निकलें। प्रशासन अब बारिश के साथ-साथ नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *