तरनतारन-12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी होगा:1 जनवरी 2027 को आधार तिथि मानकर संशोधन; अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी

तरनतारन-12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी होगा:1 जनवरी 2027 को आधार तिथि मानकर संशोधन; अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जालंधर जिले में फोटो मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR)-2027 अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने के योग्य होने वाले नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी योग्य नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा advance application के तहत 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल पूरे करने वाले संभावित युवा मतदाताओं से भी अग्रिम आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, ताकि पात्रता तिथि आते ही उनका पंजीकरण किया जा सके। चुनाव आयोग का निर्धारित कार्यक्रम मतदान केंद्रों का पुनर्गठन: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था 2 नवंबर 2026 तक पूरी कर ली गई है। दावे और आपत्तियां: ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। निपटारा तिथि: प्राप्त दावों और आपत्तियों का अंतिम निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जरूरी: जिला चुनाव अधिकारी राहुल कुमार ने जिले के सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए हर नागरिक का मताधिकार अनिवार्य है। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार संशोधन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *