बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में कांव नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला। शव नावाडेरा पोखरा से करीब 2 किलोमीटर अंदर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पड़ा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव करीब दस दिन पुराना है। उसकी हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कपड़ों और शरीर की बनावट से भी पहचान नहीं सूचना मिलने पर एएसपी भास्कर रंजन, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस बल और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल तक जाने का आसान रास्ता नहीं था, इसलिए टीम को वहां पहुंचने में परेशानी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की हालत के कारण यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक महिला है या पुरुष। कपड़ों और शरीर की बनावट से भी पहचान नहीं हो सकी। ट्रांसजेंडर होने की आशंका जताई गई है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शव के बाएं हाथ में हैंड ग्लव्स मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं नदी का यह हिस्सा सुनसान है और वहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस पता लगा रही है कि शव वहां कितने दिनों से था और किन हालात में नदी किनारे पहुंचा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शव की पहचान और मौत का कारण जानने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में कांव नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला। शव नावाडेरा पोखरा से करीब 2 किलोमीटर अंदर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पड़ा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव करीब दस दिन पुराना है। उसकी हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कपड़ों और शरीर की बनावट से भी पहचान नहीं सूचना मिलने पर एएसपी भास्कर रंजन, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस बल और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल तक जाने का आसान रास्ता नहीं था, इसलिए टीम को वहां पहुंचने में परेशानी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की हालत के कारण यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक महिला है या पुरुष। कपड़ों और शरीर की बनावट से भी पहचान नहीं हो सकी। ट्रांसजेंडर होने की आशंका जताई गई है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शव के बाएं हाथ में हैंड ग्लव्स मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं नदी का यह हिस्सा सुनसान है और वहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस पता लगा रही है कि शव वहां कितने दिनों से था और किन हालात में नदी किनारे पहुंचा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शव की पहचान और मौत का कारण जानने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

