कांग्रेस का वोट चोरी-नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन:नेपानगर के नावरा गांव में ब्लैक डे मनाकर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

कांग्रेस का वोट चोरी-नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन:नेपानगर के नावरा गांव में ब्लैक डे मनाकर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

बुरहानपुर में कथित वोट चोरी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का गांव-गांव प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने नेपानगर के नावरा गांव में ब्लैक डे मनाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। सरकार पर वोट चोरी का आरोप पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने आरोप लगाया कि सरकार वोट चोरी के जरिए बनी है और 10 से 15 हजार वोट काटे गए हैं। कांग्रेस नेता प्रकाश जावरकर ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए हैं और इसे अन्याय बताया। हालांकि उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार 13 करोड़ का आंकड़ा SIR के ड्राफ्ट रोल में मृत, स्थानांतरित, अनुपलब्ध या अन्य श्रेणियों में चिन्हित नामों से जुड़ा है; इसे अंतिम रूप से हटाए गए मतदाताओं की संख्या मानने पर विवाद है। गांव में रैली निकालकर लोगों को दी जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कोल्हे ने कहा कि लोगों के अधिकारों के हनन के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नावरा गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाता सूची और कथित वोट चोरी से जुड़े अपने आरोपों की जानकारी दी। प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *