कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी दफ्तर घेरा:नरसिंहपुर के मदनपुर में किया प्रदर्शन; नियमित बिजली सप्लाई की मांग

कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी दफ्तर घेरा:नरसिंहपुर के मदनपुर में किया प्रदर्शन; नियमित बिजली सप्लाई की मांग

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के मदनपुर गांव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार रात बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने और बिजली सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। खाने के समय भी कट जाती है बिजली स्थानीय निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शाम को जब खाना खाने का समय होता है, तब बार-बार बिजली चली जाती है। इससे भोजन करने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *