मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में शनिवार शाम 22 वर्षीय युवक विकास कुशवाह ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को निकाला पुरानी बस्ती निवासी विकास कुशवाह (22) शनिवार शाम अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सतना भेजा सिविल अस्पताल अमरपाटन के डॉक्टर सुशील गुप्ता ने बताया कि विकास को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

