कटेरा में नवरात्र की तैयारी:दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी, बड़ी माता मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु

कटेरा में नवरात्र की तैयारी:दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी, बड़ी माता मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु

झांसी के कटेरा कस्बे में नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुर्गा समितियों ने पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया है। रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही नौ दिनों तक कस्बे में भक्ति और आस्था का माहौल रहेगा। कस्बे के बड़ी माता मंदिर में सुबह चार बजे से ही जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग जाती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में मां के जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *