कटिहार में दीपावली और छठ की तैयारियों को लेकर बैठक:सफाई और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा, विभागों में तालमेल और नियमित निगरानी का निर्णय

कटिहार में दीपावली और छठ की तैयारियों को लेकर बैठक:सफाई और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा, विभागों में तालमेल और नियमित निगरानी का निर्णय

कटिहार में दीपावली और छठ की तैयारियों को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक हुई। गुरुवार को प्रशाल भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की। बैठक में पर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र की सफाई और दूसरी नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभागों के बीच तालमेल रखा जाएगा और काम की नियमित निगरानी होगी। बैठक में उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सहायक अभियंता विवेक कुमार, विनीता, अभय सिंह, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान और स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी मौजूद रहे। नगर निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि दोनों पर्वों के दौरान शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। कटिहार में दीपावली और छठ की तैयारियों को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक हुई। गुरुवार को प्रशाल भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की। बैठक में पर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र की सफाई और दूसरी नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभागों के बीच तालमेल रखा जाएगा और काम की नियमित निगरानी होगी। बैठक में उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सहायक अभियंता विवेक कुमार, विनीता, अभय सिंह, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली खान और स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी मौजूद रहे। नगर निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि दोनों पर्वों के दौरान शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *