कटनी में छात्रों ने हॉस्टल अधीक्षक पर हमला किया:मारपीट में दाहिना हाथ फ्रैक्चर; अधीक्षक संघ बोला- तीन छात्रों पर कार्रवाई हो

कटनी में छात्रों ने हॉस्टल अधीक्षक पर हमला किया:मारपीट में दाहिना हाथ फ्रैक्चर; अधीक्षक संघ बोला- तीन छात्रों पर कार्रवाई हो

कटनी के शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में 1 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह के दौरान अधीक्षक धर्मेंद्र अटल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन छात्रों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अधीक्षक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। तीन छात्रों पर मारपीट का आरोप जानकारी के मुताबिक, स्थापना दिवस समारोह के दौरान अधीक्षक धर्मेंद्र अटल अपनी ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि छात्र गुलशन चौधरी (पिता बिक्कू लाल), करन चौधरी (पिता रामकिशन चौधरी) और कपिल चौधरी (पिता शिवकुमार चौधरी) ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को अपमानित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। एसपी कार्यालय पहुंचा अधीक्षक संघ सोमवार शाम छात्रावास अधीक्षक संघ के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और डीएसपी रत्नेश मिश्रा को लिखित शिकायत दी। संघ ने तीनों छात्रों को छात्रावास से निकालने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर जिले के शिक्षक कड़ा कदम उठाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *