भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 60 के पार्षद बी. शक्ति राव बनीं आज की “पब्लिक स्टार” सोया ग्रीनविले रोड, गिरनार हिल्स निवासी सचिन पाठक ने क्षेत्र में सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में सफाई सफाई नहीं हो रही है। यहां खाली जगह पर गंदगी और कचरा जमा होने से रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 60 की पार्षद बी. शक्ति राव ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान गोविंदपुरा: 5-6 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू गोविंदपुरा क्षेत्र के यूनियन कार्बाइड रोड, रंभा नगर निवासी विमल विश्वकर्मा ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट 5-6 दिन से नहीं जल रही थी। रात में पूरा क्षेत्र अंधेरे में रहने से रहवासी परेशान थे। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट चालू कर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। कचरा, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याओं से परेशान भोपालवासी सेमरा: दुकान के सामने कचरे का ढेर, खुले में शौच से भी परेशानी सेमरा रोड, दुर्गा चौक निवासी विकास गुप्ता ने अपनी दुकान के सामने लगातार कचरा डाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग लगातार दुकान के सामने कचरा डाल रहे हैं, जिससे आसपास का वातावरण गंदा और अस्वच्छ हो गया है। इसके अलावा क्षेत्र में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। प्रियंका नगर: डी-मार्ट से मानसरोवर कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट बंद प्रियंका नगर, नया पुरा निवासी राम सिंह ने डी-मार्ट से मानसरोवर कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि इस पूरे मार्ग की स्ट्रीट लाइट बंद है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। आधारशिला कॉलोनी: पेड़ की डालियां हाईटेंशन बिजली तारों में घुसीं आधारशिला कॉलोनी निवासी गोपाल ने मकान नंबर 140 के सामने पेड़ की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां एक कदम का पेड़ है, जिसकी डालियां ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों में घुस गई हैं। पेड़ और बिजली के तारों के संपर्क में आने से लगातार करंट आने की संभावना बनी हुई है। लखेरापुरा: मुख्य सड़कें बंद, रोजाना जाम से लोग परेशान लखेरापुरा निवासी शरद सोनी ने क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति और बंद होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि लखेरापुरा मुख्य क्षेत्र में सीमेंटिंग, केबल बिछाने और पाइपलाइन डालने के नाम पर तीन प्रमुख सड़कें लगभग पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। एक प्रमुख सड़क पिछले 20-25 दिनों से बंद पड़ी है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

