बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में रविवार रात पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन, संवाद और सहभोज कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप जलाकर व फूल चढ़ाकर वंदेमातरम गान के साथ हुई। कार्यक्रम में कैप्टन स्थित मसार के स्वास्थ्य के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। पूर्व मंत्री शुक्ल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्ल ने कहा कि बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जो विखंडित नहीं हुई और सभी अत्याचारियों से लड़ रही है। उन्होंने सपा, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, रजनीकांत सिंह, टुन-टुन सर्राफ, आकाश पटेल, प्रीति पाण्डेय, मधु जायसवाल, राजीव कुमार पप्पू, अभिमन्यू गुप्ता, प्रदीप वर्मा, राहुल गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, मनोरमा गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे। आशा देवी और अभिषेक सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जो रात करीब 11 बजे समाप्त हुआ।

