व्यापार मंडल को मिला नया अध्यक्ष:रमेश विश्वकर्मा ने व्यापारियों के सुख-दुख में साथ देने का लिया संकल्प

व्यापार मंडल को मिला नया अध्यक्ष:रमेश विश्वकर्मा ने व्यापारियों के सुख-दुख में साथ देने का लिया संकल्प

वाराणसी में व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद रमेश विश्वकर्मा ने रविवार शाम चौरा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष पद की शपथ ली। व्यापार मंडल के संरक्षक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वह व्यापार मंडल की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने व्यापारियों के सुख-दुख में हर संभव सहयोग करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रमेश विश्वकर्मा को अंगवस्त्र, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल शिवकुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश केशरी, संरक्षक दशरथ केसरी, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, जिला उपाध्यक्ष भगवती शर्मा, कमलेश सिंह, गया गुप्ता और महिला जिला उपाध्यक्ष आरती पटेल ने उन्हें बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *