हरियाणा में 7 से 9 अक्टूबर तक मौसम बदलेगा:तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में 7 से 9 अक्टूबर तक मौसम बदलेगा:तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में अक्टूबर की गर्मी के बीच अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद 6 से 10 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 10 अक्टूबर को फिर किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है। हिसार रहा सबसे गर्म मौसम विभाग के 4 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य से करीब 1.7 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण हरियाणा में भी गर्मी का असर बना हुआ है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री, नारनौल में 37.0 डिग्री और रेवाड़ी में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में 34.2, भिवानी में 36.4 और सिरसा में 36.4 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में चंडीगढ़ में 35.0, अंबाला में 34.2, करनाल में 34.8, फरीदाबाद में 37.1, गुरुग्राम में 35.0, पानीपत में 34.6, सोनीपत में 37.0 और पलवल में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 6 अक्टूबर से बारिश की संभावना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 6 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 और 9 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 10 अक्टूबर को फिर शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को हरियाणा में किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रह सकती है। मौसम में इस बदलाव से पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *