औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक:27 अक्टूबर को रायबरेली में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक:27 अक्टूबर को रायबरेली में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

औरैया में गुरुवार सुबह 11 बजे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। डॉ. गुप्ता ने पदाधिकारियों को सम्मेलन के आमंत्रण पत्र भी वितरित किए। डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन राजनीति में उसे उचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने राजनीतिक दलों से वैश्य बहुल क्षेत्रों में समाज के लोगों को अधिक टिकट देने की अपील की। एकजुटता से मजबूत होगी राजनीतिक भागीदारी डॉ. गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वैश्य समाज को एकजुट होना होगा। रायबरेली में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में समाज की राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। युवा वैश्य महिला शक्ति की नई टीम घोषित बैठक में युवा वैश्य महिला शक्ति की नई टीम की घोषणा की गई। इसमें कोमल पोरवाल को जिलाध्यक्ष, सर्वेश कुमारी को जिला उपाध्यक्ष, श्रुति पोरवाल को नगर अध्यक्ष, गीता को महामंत्री और कंचन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। परिषद के संरक्षक अनूप गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तैयारियों और समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *