हापुड़ में CNG पंप पर मारपीट, सर्टिफिकेट मांगने पर विवाद:चालक ने परिचितों को बुलाया, लाठी-डंडे से हुए हमले में 2 घायल

हापुड़ में CNG पंप पर मारपीट, सर्टिफिकेट मांगने पर विवाद:चालक ने परिचितों को बुलाया, लाठी-डंडे से हुए हमले में 2 घायल

हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास एक CNG पंप पर मारपीट हुई। CNG सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर एक कार चालक ने अपने परिचितों को बुलाकर पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुपरवाइजर मनीष और कर्मचारी दीपेंद्र घायल हो गए। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे सरूरपुर गांव के पास स्थित CNG पंप पर हुई। पंप मैनेजर काशिफ के अनुसार, वैठ गांव का एक युवक कार में गैस भरवाने आया था। कर्मचारियों ने जब सिलेंडर का सर्टिफिकेट मांगा, तो वह बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर चालक ने फोन करके अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद पंप परिसर में कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में सर्टिफिकेट को लेकर जमकर विवाद हुआ था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *