औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी बांध गांव निवासी अजय चौहान के 20 साल के बेटे विशाल कुमार के रूप में की गई है। शनिवार की रात विशाल ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना सबसे पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से नवीनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 40 मीटर दूर मिला युवक का कटा हुआ सर पुलिस के अनुसार, युवक का शव दो हिस्सों में बरामद हुआ। उसका धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि सिर करीब 40 मीटर दूर पश्चिम दिशा में खेत से बरामद किया गया। इस भयावह दृश्य को देखकर स्थानीय लोग भी सन्न रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। विशाल कुमार ने आईपीएल के एक मैच में सट्टा लगाया था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। ब विशाल ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर दांव लगाया था, लेकिन मैच में टीम की हार हो गई। इसी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इसके अलावा पहले भी कई ऑनलाइन गेम में वह काफी रुपए हार चुका था। भाई ने जताई हत्या की आशंका हालांकि, इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं। मृतक के भाई इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी बांध गांव निवासी अजय चौहान के 20 साल के बेटे विशाल कुमार के रूप में की गई है। शनिवार की रात विशाल ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना सबसे पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से नवीनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 40 मीटर दूर मिला युवक का कटा हुआ सर पुलिस के अनुसार, युवक का शव दो हिस्सों में बरामद हुआ। उसका धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि सिर करीब 40 मीटर दूर पश्चिम दिशा में खेत से बरामद किया गया। इस भयावह दृश्य को देखकर स्थानीय लोग भी सन्न रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। विशाल कुमार ने आईपीएल के एक मैच में सट्टा लगाया था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। ब विशाल ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर दांव लगाया था, लेकिन मैच में टीम की हार हो गई। इसी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इसके अलावा पहले भी कई ऑनलाइन गेम में वह काफी रुपए हार चुका था। भाई ने जताई हत्या की आशंका हालांकि, इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं। मृतक के भाई इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


