औरंगाबाद में बैटरी लदे पिकअप में लगी आग; VIDEO:दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

औरंगाबाद में बैटरी लदे पिकअप में लगी आग; VIDEO:दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एनएच-19 पर सोन नदी के पुल पर बैटरी लदे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। पुल पर पिकअप में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन पर बड़ी संख्या में बैटरियां लदी थीं। वाहन पंजाब से गया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बारुण और डेहरी के बीच सोन नदी पर बने पुल पर अचानक पिकअप में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया और किसी तरह पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पिकअप धू-धूकर जलने लगा। पुल पर आग की तेज लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। घटना की जानकारी तत्काल बारुण थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझने के बाद पुलिस ने हटाया जाम, जांच में जुटी टीम पिकअप में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बैटरियों से लदे वाहन में लगी आग को बुझाने के लिए तीन दमकल की मदद ली गई। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान सोन पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली और लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। आग बुझने के बाद पुलिस ने सड़क पर फंसे वाहनों को निकालकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। प्रारंभिक तौर पर पिकअप में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ वाहन और आग से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। घटना में चालक के सुरक्षित बच जाने की बात बताई जा रही है। औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एनएच-19 पर सोन नदी के पुल पर बैटरी लदे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। पुल पर पिकअप में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन पर बड़ी संख्या में बैटरियां लदी थीं। वाहन पंजाब से गया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बारुण और डेहरी के बीच सोन नदी पर बने पुल पर अचानक पिकअप में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया और किसी तरह पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पिकअप धू-धूकर जलने लगा। पुल पर आग की तेज लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। घटना की जानकारी तत्काल बारुण थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझने के बाद पुलिस ने हटाया जाम, जांच में जुटी टीम पिकअप में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बैटरियों से लदे वाहन में लगी आग को बुझाने के लिए तीन दमकल की मदद ली गई। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान सोन पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली और लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। आग बुझने के बाद पुलिस ने सड़क पर फंसे वाहनों को निकालकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। प्रारंभिक तौर पर पिकअप में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ वाहन और आग से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। घटना में चालक के सुरक्षित बच जाने की बात बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *