संभल में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, बारिश का अलर्ट:संक्रमण से जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती

संभल में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, बारिश का अलर्ट:संक्रमण से जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती

संभल में तेज धूप के कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही बारिश के बाद फैल रहे संक्रमण की वजह से जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 157 पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच संभल का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, बुधवार के मुकाबले आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ और पूर्वांचल में सुबह से हो रही बारिश के बाद संभल का मौसम भी बदल गया है। यहां 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। इसके बावजूद तेज धूप की तपिश महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने रात तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले हफ्ते आंधी के साथ हुई बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। फिरोजपुर गांव के अंकित कुमार ने बताया कि संभल तहसील में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। फसल कटने के लिए तैयार थी। कुछ किसानों ने फसल काट ली थी, लेकिन जिन्होंने नहीं काटी, उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। जिला अस्पताल के साथ ही बहजोई और चंदौसी सीएचसी की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। सीएमएस डॉक्टर राजेंद्र सैनी ने बताया कि संक्रमण से जुड़े मरीजों की पैथोलॉजी लैब में जांच कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। संभल में 1 जून से 22 सितंबर तक कुल 1151.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 643.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह सामान्य से 79 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *