औरंगाबाद में रविवार की सुबह नाबालिग की डूबकर मौत हो गई। वो जितिया डूबाने के लिए रामरेखा-पुनपुन संगम तट पर गई थी। मृतका कुलहड़िया गांव निवासी प्रमोद नोनिया की बेटी हर्षिका कुमारी (13) है। परिजन बताते हैं कि हर्षिका दो दोस्तों के साथ नहाने लगी थी। तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने एक किशोर और एक किशोरी को बचा लिया, पर हर्षिका का पता नहीं चला। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उसका शव नदी के गहरे पानी से बरामद किया गया। घटना नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र बैरिया पंचायत के कुलहड़िया गांव की है। पिता ट्रक चलाते हैं घटना की सूचना माली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार हर्षिका तीन बहनों में मंझली थी। उसका एक इकलौता भाई भी है। उसके पिता दूसरे प्रदेश में ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिवार ने मांगा मुआवजा हादसे की सूचना मिलने के बाद बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर्षिका की मौत बेहद दुखद है। वह गरीब परिवार से थी। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। माली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से किशोरी की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में रविवार की सुबह नाबालिग की डूबकर मौत हो गई। वो जितिया डूबाने के लिए रामरेखा-पुनपुन संगम तट पर गई थी। मृतका कुलहड़िया गांव निवासी प्रमोद नोनिया की बेटी हर्षिका कुमारी (13) है। परिजन बताते हैं कि हर्षिका दो दोस्तों के साथ नहाने लगी थी। तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने एक किशोर और एक किशोरी को बचा लिया, पर हर्षिका का पता नहीं चला। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उसका शव नदी के गहरे पानी से बरामद किया गया। घटना नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र बैरिया पंचायत के कुलहड़िया गांव की है। पिता ट्रक चलाते हैं घटना की सूचना माली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार हर्षिका तीन बहनों में मंझली थी। उसका एक इकलौता भाई भी है। उसके पिता दूसरे प्रदेश में ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिवार ने मांगा मुआवजा हादसे की सूचना मिलने के बाद बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर्षिका की मौत बेहद दुखद है। वह गरीब परिवार से थी। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। माली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से किशोरी की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

