औरंगाबाद में डिवाइडर से टकराकर पलटा कंटेनर:ड्राइवर को आई थी झपकी, क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाया; फिर ट्रैफिक हुआ सामान्य

औरंगाबाद में डिवाइडर से टकराकर पलटा कंटेनर:ड्राइवर को आई थी झपकी, क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाया; फिर ट्रैफिक हुआ सामान्य

औरंगाबाद में रविवार को एनएच-19 पर तेज रफ्तार कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाया, तब ट्रैफिक समान्य हुआ। कंटेनर डोभी की ओर से बारुण की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के पास चालक को झपकी आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे और स्थिति का जायजा लेने लगे। ड्राइवर और खलासी को चोट नहीं लगी है और न ही अन्य को नुकसान हुआ। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम और मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जाम में फंसे कुछ वाहन चालकों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया। क्रेन की सहायता से कंटेनर को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
किसी को चोट नहीं लगी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पांडेयपुर के पास कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। रविवार की सुबह क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन फिर से शुरू करा दिया गया। घटना में चालक और सहचालक के सुरक्षित रहने से किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी। औरंगाबाद में रविवार को एनएच-19 पर तेज रफ्तार कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया। एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाया, तब ट्रैफिक समान्य हुआ। कंटेनर डोभी की ओर से बारुण की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के पास चालक को झपकी आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे और स्थिति का जायजा लेने लगे। ड्राइवर और खलासी को चोट नहीं लगी है और न ही अन्य को नुकसान हुआ। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम और मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जाम में फंसे कुछ वाहन चालकों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया। क्रेन की सहायता से कंटेनर को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
किसी को चोट नहीं लगी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पांडेयपुर के पास कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। रविवार की सुबह क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन फिर से शुरू करा दिया गया। घटना में चालक और सहचालक के सुरक्षित रहने से किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *