औरंगाबाद- करंट लगने से युवक की मौत:गांव से बाहर 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आया, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

औरंगाबाद- करंट लगने से युवक की मौत:गांव से बाहर 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आया, झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा

औरंगाबाद में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बिजली तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान मिथिलेश बरई(35) के तौर पर हुई है। घटना माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश मंगलवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। सुबह का समय होने के कारण उसकी नजर जमीन पर पड़े विद्युत तार पर नहीं पड़ी। वह अनजाने में उसके संपर्क में आ गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा तार की चपेट में आते ही जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुआवजा देने और जर्जर तार ठीक करने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, खुले रास्ते पर हाईटेंशन विद्युत तार का टूटकर गिरना बेहद गंभीर मामला है। अगर तार को नहीं हटाया जाता तो इसकी चपेट में आने से और भी लोगों की जान जा सकती थी। आसपास के इलाकों में लगे जर्जर विद्युत तारों की नियमित जांच कराने और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही जहां तार कमजोर और पुराने हो चुके हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए। औरंगाबाद में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बिजली तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान मिथिलेश बरई(35) के तौर पर हुई है। घटना माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश मंगलवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। सुबह का समय होने के कारण उसकी नजर जमीन पर पड़े विद्युत तार पर नहीं पड़ी। वह अनजाने में उसके संपर्क में आ गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा तार की चपेट में आते ही जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुआवजा देने और जर्जर तार ठीक करने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, खुले रास्ते पर हाईटेंशन विद्युत तार का टूटकर गिरना बेहद गंभीर मामला है। अगर तार को नहीं हटाया जाता तो इसकी चपेट में आने से और भी लोगों की जान जा सकती थी। आसपास के इलाकों में लगे जर्जर विद्युत तारों की नियमित जांच कराने और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही जहां तार कमजोर और पुराने हो चुके हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *