एसपी संतोष कुमार ने पहाड़कट्टा थाने का निरीक्षण किया:नशे पर रोक लगाने और पुलिसिंग सुधारने के लिए दिए निर्देश

एसपी संतोष कुमार ने पहाड़कट्टा थाने का निरीक्षण किया:नशे पर रोक लगाने और पुलिसिंग सुधारने के लिए दिए निर्देश

पोठिया के पहाड़कट्टा थाने में मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले महिला एवं पुरुष चौकीदारों को ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार से अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम मांगे, ताकि उनकी तारीफ की जा सके। एसपी ने नशे के कारोबार में शामिल लोगों को पहचान कर तुरंत पुलिस को बताने को कहा। उन्होंने वारंटियों के दिखने पर भी तुरंत थाने को सूचना देने का निर्देश दिया। एसपी ने लोगों के सहयोग से इलाके को नशामुक्त बनाने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। वाहन जांच के दौरान एसपी ने हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की शपथ भी दिलाई। एसपी ने 112 आपातकालीन वाहन की जानकारी ली और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया। यह निरीक्षण देर रात तक चला। इस दौरान थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार और एसडीपीओ-2 ठाकुरगंज मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पोठिया के पहाड़कट्टा थाने में मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले महिला एवं पुरुष चौकीदारों को ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार से अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम मांगे, ताकि उनकी तारीफ की जा सके। एसपी ने नशे के कारोबार में शामिल लोगों को पहचान कर तुरंत पुलिस को बताने को कहा। उन्होंने वारंटियों के दिखने पर भी तुरंत थाने को सूचना देने का निर्देश दिया। एसपी ने लोगों के सहयोग से इलाके को नशामुक्त बनाने और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। वाहन जांच के दौरान एसपी ने हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की शपथ भी दिलाई। एसपी ने 112 आपातकालीन वाहन की जानकारी ली और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने पर जोर दिया। यह निरीक्षण देर रात तक चला। इस दौरान थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार और एसडीपीओ-2 ठाकुरगंज मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *