स्कूल संचालक का क्लासरूम में फंदे से लटका मिला शव:छुट्टी के बाद कार खड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

स्कूल संचालक का क्लासरूम में फंदे से लटका मिला शव:छुट्टी के बाद कार खड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

शामली के बुधवार रात करीब 9 बजे सरस्वती पब्लिक स्कूल के संचालक अजय कुमार (35) का शव स्कूल के एक क्लासरूम में पंखे से लटका मिला। वह केडी गांव के रहने वाले थे। स्कूल की छुट्टी दोपहर करीब 2 बजे हो गई थी, लेकिन शाम तक अजय की कार स्कूल के बाहर खड़ी रही। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और स्कूल के अंदर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। मामला थानाभवन क्षेत्र के मस्तगढ़ गांव का है। शाम तक स्कूल के बाहर खड़ी रही कार ग्राम प्रधान नरेश के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी हो गई थी। इसके बाद भी अजय कुमार की कार शाम तक स्कूल के बाहर खड़ी रही। ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने स्कूल के अंदर जाकर देखा। क्लासरूम में मिला शव ग्रामीणों ने एक क्लासरूम में अजय कुमार का शव पंखे से लटका देखा। ग्राम प्रधान नरेश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *