नोएडा में भर्ती मारपीट में घायल युवक की मौत:पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में भर्ती मारपीट में घायल युवक की मौत:पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई मारपीट में घायल 27 साल के सोनू की बुधवार शाम 6 बजे को मौत हो गई। सोनू का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस की निगरानी में गमगीन माहौल में सोनू का अंतिम संस्कार किया गया। मारपीट के बाद नोएडा में कराया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, चार दिन पहले मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चार दिन तक उनका इलाज किया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार युवक की मौत की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की देखरेख में सोनू का शव उनके पैतृक गांव बाद लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम छा गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात सोनू की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की कड़ी निगरानी में बुधवार रात करीब 8 बजे सोनू का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस के मुताबिक गांव में स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *