विश्व हृदय दिवस पर ढाका यूथ क्लब ने लगाया शिविर:स्थानीय लोगों की जांच, सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया

विश्व हृदय दिवस पर ढाका यूथ क्लब ने लगाया शिविर:स्थानीय लोगों की जांच, सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया

विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को ढाका यूथ क्लब ने सिटी होटल में हृदय जांच और जागरूकता शिविर लगाया। इसका मकसद लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के लिए प्रेरित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बीपी, ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच कराई। डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली पर जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीपीआर (CPR) और बीएलएस (BLS) प्रशिक्षण था। प्रशिक्षित टीम ने लोगों को आपात स्थिति में सीपीआर की उपयोगिता और जीवन बचाने के लिए तुरंत सही कदम उठाने की जानकारी दी। बताया गया कि शुरुआती सहायता बहुत महत्वपूर्ण होती है। डॉ. अभिनव अभय, डॉ. कैसर आलम सहित कई डॉक्टरों ने शिविर में सहयोग किया। क्लब के संस्थापक अब्दुल रहमान ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को ढाका यूथ क्लब ने सिटी होटल में हृदय जांच और जागरूकता शिविर लगाया। इसका मकसद लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के लिए प्रेरित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बीपी, ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच कराई। डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली पर जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीपीआर (CPR) और बीएलएस (BLS) प्रशिक्षण था। प्रशिक्षित टीम ने लोगों को आपात स्थिति में सीपीआर की उपयोगिता और जीवन बचाने के लिए तुरंत सही कदम उठाने की जानकारी दी। बताया गया कि शुरुआती सहायता बहुत महत्वपूर्ण होती है। डॉ. अभिनव अभय, डॉ. कैसर आलम सहित कई डॉक्टरों ने शिविर में सहयोग किया। क्लब के संस्थापक अब्दुल रहमान ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *