एमटी-400 चैंपियंस कप में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले:कर गंगाधर और आदित्य खन्ना जीते; आज फाइनल में भिड़ेंगे खिलाड़ी

एमटी-400 चैंपियंस कप में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले:कर गंगाधर और आदित्य खन्ना जीते; आज फाइनल में भिड़ेंगे खिलाड़ी

मुरादाबाद में एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दिन यानि आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर है और सोमवार को फाइनल मैच होंगे। 75 आयु वर्ग के सिंगल्स में कर गंगाधर ने राज गोयल को 6-3, 6-2 से हराया। 65 आयु वर्ग के डबल्स में शिबू मैथ्यू और भारत पुकान की जोड़ी ने राकेश कोली और अजीत भारद्वाज को मात दी। 40 आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में आदित्य खन्ना ने अंजनी बंसल को हराया। फाइनल मैच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। खिलाड़ियों और टेनिस प्रेमियों में काफी उत्साह है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष संजीव जैन, गुरजीत सिंह चड्ढा, कुलदीप गुप्ता, उमेश मिश्रा, राहुल अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, मनु शेखर, करणवीर सिंह और अजय सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *