नौवीं का छात्र एयर गन लेकर पहुंचा स्कूल, मचा हड़कंप:गन को असल समझ घबरा गए सहपाठी, अध्यापकों ने पुलिस को बुलाया

नौवीं का छात्र एयर गन लेकर पहुंचा स्कूल, मचा हड़कंप:गन को असल समझ घबरा गए सहपाठी, अध्यापकों ने पुलिस को बुलाया

पानीपत शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब नौवीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में एयर गन लेकर पहुंच गया। बैग में पिस्तौल जैसी चीज देखकर सहपाठी घबरा गए। विद्यार्थियों ने तुरंत इसकी जानकारी अध्यापकों को दी। स्कूल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के बैग की जांच की तो उसमें एयर गन मिली। जानकारी के अनुसार, छात्र रोजाना की तरह स्कूल पहुंचा था। उसके बैग में एयर गन रखी हुई थी। जब अन्य विद्यार्थियों की नजर बैग में रखी पिस्तौल जैसी चीज पर पड़ी तो वे घबरा गए। उन्होंने बिना देर किए अध्यापकों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अध्यापकों ने स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया और पुलिस को बुलाया। कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाने की बात कही पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छात्र के बैग की तलाशी ली तो उसमें एयर गन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह इसे कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाया था। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि छात्र के बैग से एयर गन मिली है। छात्र ने बताया कि वह इसे कबाड़ी की दुकान से ले आया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *