तरनतारन-पराली जलाने से रोकने पहुंचे क्लस्टर अधिकारी पर हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, खडूर साहिब के गांव कंग में वारदात

तरनतारन-पराली जलाने से रोकने पहुंचे क्लस्टर अधिकारी पर हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, खडूर साहिब के गांव कंग में वारदात

तरनतारन जिले के खडूर साहिब ब्लॉक अंतर्गत आते गांव कंग में खेतों में पराली जलाने से रोकने की ड्यूटी पर तैनात क्लस्टर अधिकारी मनिंदर सिंह पर कुछ अज्ञात/स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घायल मनिंदर सिंह खडूर साहिब में भूमि एवं जल संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। 8 गांवों के क्लस्टर इंचार्ज हैं मनिंदर सिंह डिप्टी कमिश्नर तरनतारन राहुल कुमार ने बताया कि पराली प्रबंधन और आगजनी की घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए मनिंदर सिंह को विशेष रूप से क्लस्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके अधिकार क्षेत्र में कंग, होठियां, हंसावाला, भरोवाल, पिंडियां, खख्ख, गोइंदवाल साहिब और मियाणी गांव शामिल हैं। उनके साथ तीन नोडल अधिकारी भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। डीसी बोले-आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने कहा कि ऑन-ड्यूटी सरकारी अधिकारी पर हमला करना बेहद गंभीर और निंदनीय अपराध है। कानून हाथ में लेने वाले और सरकारी काम में बाधा डालने वाले हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में संयुक्त टीमों की गश्त और प्रशासन की अपील जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में कृषि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें दिन-रात गांवों में गश्त कर रही हैं। ये टीमें न केवल आगजनी पर नजर रख रही हैं, बल्कि सूचना मिलते ही खेतों में पहुंचकर आग बुझाने का काम भी कर रही हैं। प्रशासन ने एक बार फिर किसानों से अपील की है कि वे पराली को आग न लगाएं और पर्यावरण व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग कर फसल अवशेषों का प्रबंधन करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *