सोनभद्र में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे:कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में छुट्टी, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे

सोनभद्र में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे:कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में छुट्टी, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे

सोनभद्र मे चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से गुरुवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और अन्य आपदाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश नहीं होगा। पठन-पाठन बाधित रहने की अवधि में समस्त प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *