एटा में परशुराम मंदिर से दानपेटिका और घंटे चोरी:दो बार पहले भी हो चुकी है चोरी, एफआईआर दर्ज

एटा में परशुराम मंदिर से दानपेटिका और घंटे चोरी:दो बार पहले भी हो चुकी है चोरी, एफआईआर दर्ज

एटा जिले के जलेसर में समसपुर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर से दानपेटिका, घंटे और पूजा के बर्तन चोरी हो गए। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दो नवंबर की रात चोर मंदिर में घुसे और सामान ले गए। मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। यह तीसरी घटना है। डॉ. अजय कुमार उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली जलेसर अखिलेश दीक्षित को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस चोरी की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बार-बार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता है। उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा मजबूत करने और चोरी की घटनाओं का पता लगाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *