एक रुपए के विवाद में दुकानदार और ग्राहक भिड़े:सीतापुर में दो भाइयों समेत 3 घायल, पांच सौ का नोट दिखाने पर विवाद

एक रुपए के विवाद में दुकानदार और ग्राहक भिड़े:सीतापुर में दो भाइयों समेत 3 घायल, पांच सौ का नोट दिखाने पर विवाद

सीतापुर में बुधवार दोपहर महज एक रुपये के विवाद में दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। धन्नाग चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लाई खरीदने के दौरान एक रुपये का खुला पैसा नहीं होने और 500 रुपये का नोट दिखाने पर दुकानदार नाराज हो गया। इसके बाद कहासुनी बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। 16 रुपए की लाई के लिए हुआ विवाद रसूलपुर निवासी आदेश कुमार के मुताबिक, उनका भाई लाई-दाना खाने के लिए दुकान पर गया था। लाई की कीमत 16 रुपये थी, जबकि उसके पास 15 रुपये के खुले पैसे थे। उसने दुकानदार को 15 रुपये दिए और बताया कि बाकी एक रुपये के लिए उसके पास खुला पैसा नहीं है। आरोप है कि जब उसने 500 रुपये का नोट दिखाया, तो दुकानदार भड़क गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। गला दबाने और औजार से धमकाने का आरोप आदेश कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार ने उनके भाई को पकड़ लिया और उसका गला दबाने लगा। इसके बाद दुकानदार ने लकड़ी काटने वाले टेढ़े औजार जैसी वस्तु उठा ली और मारने की धमकी दी। इसी दौरान हुई मारपीट में उनके भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *