नगर परिषद बीहट के उप स्वास्थ्य केंद्र रेलवे कॉलोनी, तेलशोधक, बीहट बिहारी में कार्यरत मंजू कुमारी के अवकाश ग्रहण पर सम्मान के साथ विदाई दी गई। वरीय एएनएम पुष्पा कुमारी ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। पुष्पा कुमारी ने कहा कि मंजू कुमारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार 34 साल सेवा दी। यह एक उदाहरण है।भगवानपुर प्रखंड के भीठसारी पंचायत के पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि मंजू कुमारी ने 1992 से प्रखंड के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार सेवा दी। मंजू कुमारी आम लोगों से जुड़ी रहीं। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल की। कार्यक्रम में चेरिया भगवानपुर के अनिल राय, नितेश कुमार, बीहट के झुना सिंह, सुधीर कुमार, शुभम कुमार, आदित्य कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इन्हीं की मौजूदगी में विदाई दी गई। नगर परिषद बीहट के उप स्वास्थ्य केंद्र रेलवे कॉलोनी, तेलशोधक, बीहट बिहारी में कार्यरत मंजू कुमारी के अवकाश ग्रहण पर सम्मान के साथ विदाई दी गई। वरीय एएनएम पुष्पा कुमारी ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। पुष्पा कुमारी ने कहा कि मंजू कुमारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार 34 साल सेवा दी। यह एक उदाहरण है।भगवानपुर प्रखंड के भीठसारी पंचायत के पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि मंजू कुमारी ने 1992 से प्रखंड के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार सेवा दी। मंजू कुमारी आम लोगों से जुड़ी रहीं। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल की। कार्यक्रम में चेरिया भगवानपुर के अनिल राय, नितेश कुमार, बीहट के झुना सिंह, सुधीर कुमार, शुभम कुमार, आदित्य कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इन्हीं की मौजूदगी में विदाई दी गई।

