उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात साइकिल से जा रहे एक अधेड़ को घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुराने यातायात के अंडरपास मार्ग के पास हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अधेड़ साइकिल से पुराने यातायात के अंडरपास मार्ग के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में युवकों ने अधेड़ को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सफेद पाइप से पीटने का दावा, वीडियो में मारपीट दिखी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के मुताबिक, रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले युवकों ने अधेड़ को सफेद प्लास्टिक पाइप से करीब छह-सात बार पीटा था। मारपीट के दौरान पाइप टूट गया। इसके बाद अधेड़ ने जमीन पर पड़ा पाइप उठा लिया। सामने आए वीडियो में कुछ लोग अधेड़ के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर जुटी भीड़, अभद्रता का भी आरोप मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने साइकिल सवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। वीडियो से पूरी वजह स्पष्ट नहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर विवाद की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित की तहरीर और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान किए जाने की बात भी कही गई है।

