उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल आज करेंगे रोड शो:पार्टी ने ‘मिशन 60+’ का लक्ष्य रखा; विधायक और पदाधिकारियों के साथ करेंगे मैराथन बैठक

उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल आज करेंगे रोड शो:पार्टी ने ‘मिशन 60+’ का लक्ष्य रखा; विधायक और पदाधिकारियों के साथ करेंगे मैराथन बैठक

उदयपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। खासतौर पर भाजपा के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा का बन गया है क्योंकि पार्टी पिछले तीन दशकों से इस बोर्ड पर लगातार काबिज चली आ रही है। इसे और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज खुद रोड शो करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह चुनावी रणनीति के लिहाज से तैयार किया गया है। शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचने के बाद सीएम का काफिला सूरजपोल चौराहे से अपनी यात्रा शुरू करेगा। इस दौरान सूरजपोल पर महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बापू बाजार और देहली गेट बैंक तिराहे तक एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा। इस शक्ति प्रदर्शन के जरिए पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश फूंकना और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करना है। रोड शो के तुरंत बाद स्थानीय होटल में एक मैराथन समीक्षा बैठक का दौर शुरू होगा। इस गुप्त और अहम मंत्रणा में जिले के सभी प्रमुख विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा 80 वार्डों के नए परिसीमन का जमीनी सच जानना और भितरघात तथा बागी उम्मीदवारों के खतरे को बेअसर करना है। पार्टी ने इस बार ‘मिशन 60+’ का बड़ा लक्ष्य रखा है, जिसके तहत स्थानीय नेताओं की जवाबदेही तय की जा रही है। बता दे कि 1994 से लेकर अब तक हुए तमाम निगम चुनावों में वार्डों की संख्या बढ़ने के बावजूद भगवा परचम लहराता रहा है। इस बार मेयर पद जनरल ओपन होने और नए परिसीमन के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *